जौनपुर। बरसठी पुलिस ने पहरण की सूचना पर जांच की जिसमंे आठवीं के बच्चे की अपहरण के प्रयास की घटना असत्य पाई गई। पुलिस जानकारी के अनुसार मंगरा कंपोजिट स्कूल से आदित्य पटेल पुत्र मुन्ना पटेल कक्षा आठ का छात्र बताया गया है। बता दें कि शनिवार के दिन स्कूल के बाहर से अपहरण के प्रयास के संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था इसके संबंध में जांच करने पर वीडियो फुटेज व आसपास के लोगों से मौके पर जांच करने के उपरांत अपहरण के प्रयास की घटना असत्य पाई गई। इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्चे आदित्य पटेल ने कबड्डी मैच देखने देखे जाने के लिए डर व भयवश परिजनों से झूठ बोला था जिसके बाद पता चला कि अपहरण के प्रयास की घटना असत्य है।

Author: fastblitz24



