Fastblitz 24

दरभंगा में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, वायरल हुआ चौंकाने वाला VIDEO

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के दिनदहाड़े अपहरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बुधवार, 30 जुलाई 2025 की है, जब एक युवक ने सरेआम एक लड़की को जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां रास्ते से जा रही होती हैं, तभी एक बाइक सवार युवक उन्हें देखकर आगे निकल जाता है। कुछ ही देर बाद वह रुकता है और उनमें से एक लड़की, जो एक छोटे बच्चे के साथ होती है, उसकी ओर बढ़ता है।

पूरा पढ़िये 👇

वीडियो में आगे दिख रहा है कि युवक पहले लड़की के साथ कुछ दूरी तक पैदल चलता है। अचानक लड़की घबराकर बच्चे के साथ तेजी से पीछे की ओर भागती है। युवक बाइक से उनका पीछा करता है और लड़की को रोककर उससे बात करने की कोशिश करता है। लड़की के मना करने के बावजूद, युवक बाइक से उतरकर जबरन उसे गोद में उठाकर अपनी बाइक पर बैठा लेता है। वह खुद पीछे बैठकर लड़की को लेकर वहां से निकल जाता है, वहीं मासूम बच्चा पीछे छूट जाता है और दौड़ लगाता हुआ सीसीटीवी कैमरे के फ्रेम से बाहर चला जाता है।

पीड़ित लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपहरण करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला हिजबुल रहमान उर्फ आरजू है। उन्होंने बताया कि लड़की अपने पिता राजकुमार भगत की दुकान से घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई। घटना की शिकायत स्थानीय अलीनगर थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

यह मामला और भी गंभीर इसलिए हो गया है क्योंकि लड़की और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी युवक द्वारा छेड़छाड़ और धमकी की शिकायत की गई थी, लेकिन तब भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

लड़की की बहन ने मीडिया से बात करते हुए दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से उन्हें बेवजह परेशान कर रहा था। उन्होंने साफ किया, “उससे मेरी बहन का कोई प्रेम संबंध नहीं था। वह दबंगई दिखा रहा था और पहले भी कई बार रास्ता रोक चुका था। हमने पहले भी पुलिस से मदद मांगी थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।”

इस संबंध में जब दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, “मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीनगर क्षेत्र के SDPO को जांच के लिए भेजा गया है। विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जा सकेगी।”

यह घटना पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े करती है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज