Fastblitz 24

पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक कर बताए सुरक्षा के अहम मंत्र

 

जौनपुर। मिशन शक्ति की पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा के अहम मंत्र बताए हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मंगलवार के दिन महिला पुलिस टीम ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, बाजारों, व्यस्त चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से संवाद स्थापित किया। अभियान के दौरान जहां एक ओर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों को सख्त हिदायत भी दी गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज