जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस की टीम ने चोरी की घटना कारित करने वाले तीन को गिरफ्तार कर कब्जे से चार पहिया वाहन व भारी रकम के सामान बरामद कियें हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना स्थानीय पर महेन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 रामअवतार निवासी सोभीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर, चन्दन सेठ पुत्र घनश्याम सेठ निवासी बेलापार नौपेडवा थाना बक्सा, राज सोनी उर्फ रजत सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी खजरौली थाना मछलीशहर, सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र अशोक यादव निवासी उटरुखुर्द निवासी बक्सा थाना गौराबादशाहपुर, ऋषि साहू पुत्र स्व राजेश साहू निवासी ईशापुर थाना कोतवाली, अभिमन्यु पुत्र स्व अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली, राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर, जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर, भोलू पण्डित उर्फ आनन्द प्रकाश पुत्र मकरध्वज पाण्डेय निवासी ईशापुर थाना कोतवाली, सोनू सेठ पुत्र अज्ञात निवासी बदलापुर कस्बा शिवाय ज्वेलर्स के मालिक, आशीष यादव पुत्र अज्ञात निवासी खनिहा नौपेडवा थाना बक्शा, अमन उर्फ छर्रा पुत्र अनिल कुमार निवासी नेवादा थाना बक्शा, सौरभ हरिजन पुत्र अज्ञात खिलाफ मामला के पंजीकृत किया गया था जिसमे 9 नामजद थें, जिनकी सुरागरसी पतारसी की जा रही थी।

इस मामले का खुलासा करते हुए उप निरीक्षक मंशा राम गुप्ता मय टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मैरादखान नयनसण्ड पुलिया से तीन नामजद अभिमन्यु पुत्र स्व अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली, राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर, जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर को हिरासत पुलिस में ले लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी के माल बरामद कर थाने पर लाकर अन्य अग्रिम कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले मे एक चार पहिया वाहन, 21 ग्राम 280 मिली ग्राम सफेद धातु, 7 ग्राम 900 मिली ग्राम पीली धातु, 13 ग्राम 260 मिली ग्राम पीली धातु बरामद किया है।


Author: fastblitz24

