Fastblitz 24

ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वाले दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। सुरेरी पुलिस ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना सुरेरी उप निरीक्षक किफायतउल्ला मय पुलिस टीम को मुखबिरी से सूचना मिली की ग्राम कमरुद्दीन में कई दिनों से फर्जी ड्रोन उड़ने की अफवाह फैल रही है। यह अफवाह व अफवाह फैलानों में राज कुमार गौतम पुत्र गिरजाशंकर व धीरज कुमार गौतम पुत्र सन्तोष कुमार गौतम निवागसी कमरुद्दीनपुर थाना सुरेरी का काम है जो गांव में घूम घूम कर फर्जी ड्रोन उडने अफवाह फैला रहे है व इस समय गाँव में ही घूम रहे है। इस सूचना पर हल्का प्रभारी उप निरीक्षक किफायतउल्ला मय पुलिस टीम के साथ कमरुद्दीनपुर चौराहे पर पहुचें तो एण्टी रोमियो टीम के प्रभारी उप निरीक्षक नन्दलाल चौबे मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच गये। सभी लोग एक साथ वहद ग्राम कमरुद्दीनपुर में जाकर देखा तो राज कुमार गौतम और धीरज कुमार गौतम गौतम फर्जी ड्रोन उड़ने व चोरों के आने की बात करते हुये दिखाई दिये। पुलिस दोनों व्यक्तियों को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज