जौनपुर। जिले के थाना जलालपुर व स्वाट की संयुक्त टीम दो जालसाजो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सत्ताईस हजार छह सौ जाली नो के और फिस्फोटक पीली धातु व वस्तुओं के साथ एक कार बरामद किया है।.

स्वाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर काकोरी नहर पुलिया के पास हाइवे से दो जालसाज अजय सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र लाल बिहारी सिंह, अरविन्द पुत्र स्व अलगू सिंह निवासी ग्राम पटईल रत्नूपुर थाना चन्दवक की गिरफ्तारी के दौरान उनके के पास से तीन पीली धातु की चूड़ी, दो पीले धातु का कंगन, चार बिस्कुट पीले धातु के, एक कलर पिन्टर, एक वाहन, दो मोबाईल, जाली के सत्ताइस हजार छः सौ रूपया, सात कार्ड आदि बरामद किया। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई।


दोनों पकड़े गयें जालसाजों ने पुलिस को बताया कि हम लोग आम और बेरोजगार लोगों को रोजी रोजगार के नाम पर गाड़ी देने के नाम पर, प्रापर्टी आदि खरीदवाने के नाम पर छल व कपट करके पैसा ले लेते हैं। दोनों ने यह भी कहा कि आम लोगों को प्रलोभन देकर नकली सोना देकर असली के रुप मे बेंच देते है। जाली नोट को आम लोगों को विश्वास में लेकर दुगुना करने के नाम पर दे देते है तथा बाजार में भी जाली नोटों को चला देते हैं। जरुरत पड़ने पर प्रिंटर से जाली नोट को छाप लेते हैं। हम लोगों द्वारा इसी कमाई से अपना घर, मकान, गाड़ी, जीवन यापन का सामान खऱीदा गया है। जो गाड़ी पकड़ी गई है वह भी इसी कमाई से खरीदी गई है।
Author: fastblitz24


