Fastblitz 24

दरवाजे भैंस खूंटे से खोलकर ले उड़े अज्ञात चोर

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर खूंटे बंधी भैसे को लेकर फरार हो गयें। चोरी की इस घटना का विडियों बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मीरगंज क्षेत्रवासियों के माने तो क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है, जो दिनदहाड़े ही घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। पीड़ित परिवार का कथन है कि चोर पिकअप पर सवार होकर आए थें जिनमें से एक पिकअप वाहन के पास खड़ा था और दूसरा खूंटे से बंधी भैस खोलकर ले जा रहा था। आगे उन्होंने बताया कि भैस की अवाज जब हमें सुनाई दी तो हम दौड़ते हुए बहार निकले लेकिन तब तक चोर भैस को लेकर वहीं से फरार हो गयें। इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ ही दिन पहले थाने से चंद दूरी पर टेंट व्यापारी के दरवाजे से जनरेटर लदी पिकअप चोरी हो गई थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज