जौनपुर. शाहगंज. सोमवार को सप्तमी पर नगर के चूड़ी मुहल्ला स्थित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल जो माँ शारदा दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में निर्मित की गई है। इस पंडाल में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अवनीश विक्रम सिंह ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर माँ दुर्गा के दरबार के पट खोल दिये गए। उक्त अवसर पर श्री अवनीश विक्रम सिंह गुरु जी कहा की हर एक माता को अपनी खास शक्ति के लिए इन 9 दिनों तक पूरे विधि-विधान के साथ पूजा जाता है. वहीं, दुर्गा पूजा में मां दुर्गा का महिषासुर के साथ युद्ध और माता की राक्षस पर जीत को दिखाया जाता है. जो ये सिखाती है कि साहस, न्याय और सच्चाई हमेशा जीतती है।

वही इसी दौरान भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।पंडाल के पर खुलने के उक्त पंडाल में माँ दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती दिखी। इस अवसर पर पंडाल के अध्यक्ष विकास चौधरी और अन्य सदस्यों द्वारा कई समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह भी देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, अरविंद अग्रहरि, भानु अग्रहरि,सुशील सेठ बागी, मनोज अग्रहरि, अनिल कुमार मोदनवाल,विशाल सोनी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


Author: fastblitz24



