Fastblitz 24

ईयर फोन के कारण गई युवक की जान,, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ओझनिया गांव के पास शुक्रवार रात 8 बजे ईयर फोन लगाने के कारण एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 25 वर्षीय मृतक दिवाकर अपने घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था। रेलवे ट्रैक पार करते समय उसके कान में इयरफोन लगा रहने के कारण ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर बुरी तरह क्षत.विक्षत हो गया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज