जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर में एक युवक की बाइक चोरी की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है कि चोर दिनदहाड़े वहां खड़ी बाईक को लेकर फरार हो जाता है। घटना क्षेत्र के लहंगपुर में स्थ्ति आशीर्वाद होटल के पास की है, जहां एक युवक अपनी बाईक खड़ी करके किसी काम को लेकर होटल में आया हुई था। कुछ देर के बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा वहां पर खड़ी उसकी बाईक नहीं थी। युवक ने अपनी प्लसर बाईक चोरी करने वाले चोर को पहचान कराने वाले लोगों को नगद इनाम देने की बात कही है। साथ ही युवक ने जानकारीगुप्त रखने की बात कही है।

Author: fastblitz24

