Fastblitz 24

सांप के डसने से युवक की मौत

 

जौनपुर। थाना महराजगंज क्षेत्र में सर्पदंश से चौथी कक्षा के छात्र की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गद्दोपुर ग्राम पंचायत निवासी 10 वर्षीय रौनक कनौजिया को घर में खेलते समय सांप ने काट लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना दोपहर के समय हुई जब रौनक अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप काटने के बाद बिल में चला गया। रौनकए प्रमोद कनौजिया का इकलौता पुत्र था और प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर में कक्षा चार का छात्र था। वह अपनी बहन का इकलौता भाई भी था। सांप के काटने की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत रौनक को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज