Fastblitz 24

धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में धार्मिक मामले में आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी टीपू दादा रोजआना पोस्ट सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट किया करता था। पोस्ट को देखते ही रविवार की शाम सपा नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ और अन्य लोग थाने में पहुंच कर टीपू दादा के खिलाफ तहरीर दी। उसी समय मौजूद सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सपा नेता तमजीद अशरफ की तहरीर पर धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले टीपू दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत सीओ मछलीशहर का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज