Fastblitz 24

23 महीनों बाद जेल से रिहा हुए आज़म खान

 

लगभग 23 महीनों तक जेल में बंद रहने के बाद आजम खान की रिहाई ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना हो गए। आजम खान के रिहा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का भारी हुजूम था। मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा भी जिला कारागार के बाहर मौजूद थीं। बता दें कि आजम खान की रिहाई पर उनके समर्थक एक दिन पहले ही उत्साहित नजर आयें हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज