जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजन गांव में स्थित सेवई नाल पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बुधवार रात लगभग 10,30 बजे की है। इसी थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी विजय बहादुर 35 वर्ष पुत्र राजदेव अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक और संतुलित होकर पुलिया से जाकर टकराई। बाइक पुलिया से टकरा जाने के बाद यह सड़क के किनारे पर जाकर गिर गया। सड़क से आने जाने वाली राहगीरों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। उसे पहचान कर किसी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना को लेकर चर्चा है कि बाइक सवार अधिक नशे में होने के कारण पुलिया से जा टकराया किसके कारण उसकी मौत हो गई।

Author: fastblitz24



