जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाले मऊ गांव में पारिवारिक कलह से ऊबकर व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया है। पुर्तगाल निवासी रामसमुझ प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर प्रजापति बुधवार देर रात को अपने कमरे में कीटनाशक का सेवन करके अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों की जब निगाह पड़ी तो घर में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग उसे लेकर सुजानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां उसकी बिगड़ती हालत देखकर चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल लाया गया जहाज चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुजानगंज पुलिस ने लाश को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



