उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया हैण् यहां पिछले दिनों कुछ मंदिरों में स्प्रे से आई लव मोहम्मद लिख दिया गयाण् इसको लेकर विवाद भी हुआ। अब पुलिस ने मंदिरों पर आई लव मोहम्मद लिखने वाले युवकों को पकड़ लिया है। दरअसल जिन युवकों ने मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखा था।

ये पूरा मामला अलीगढ़ के लोढ़ा थाना इलाके से सामने आया है। यहां पिछले दिनों अलग.अलग मंदिरों में स्प्रे पेंट से आई लव मोहम्मद लिखा गया। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अब इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों को फंसाने की नीयत से चार युवक जीशांत सिंह दिलीप, आकाश सारस्वत और अभिषेक हैं ने खुद ही मंदिरों पर आई लव मोहम्मद लिखा था। अब पुलिस ने इन चारों युवकों को पकड़ लिया है और इनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इसी के साथ पूर्व में दूसरे पक्ष पर दर्ज हुए केस को भी पुलिस अब खत्म करने की बात कर रही है।
Author: fastblitz24



