जौनपुर। खुटहन पुलिस की टीम ने धारा 87 बी0एन0एस0 के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मालूम हो कि 12 सिंतबर को बोधे रजक पुत्र कल्पू रजक ग्राम शेरपुर पथरा थाना खुटहन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही 24 वर्षीय राम कुमार रजक उर्फ गोलू पुत्र बहादुर रजक पर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कही भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना खुटहन उप निरीक्षक मय पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह समय 07ण्45 बजे पिलकिछा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



