जौनपुर। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ डॉ दशरथ यादव पर जन्मतिथि में फेरबदल कर चार वर्ष से अधिक नौकरी करने के मामले में उन पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। एसीएमओ ने नियुक्ति के बाद दस्तावेज में हेरफेर करके जन्मतिथि में चार वर्ष कम करा लिए इससे चार वर्ष अधिक समय तक नौकरी की। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और जौनपुर में तैनाती के दौरान जन्मतिथि बदली थी। जांच में मामला सामने आने पर एडी हेल्थ ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही चार वर्ष के वेतन की रिकवरी का आदेश भी दिया है। डॉ दशरथ यादव जुलाई 2023 में जौनपुर से स्थानांतरित होकर रायबरेली आए थे।

Author: fastblitz24



