Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

 

जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के एक गांव में युवती व उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त युवक ने पहले मेरी पुत्री को फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर उससे अवैध रूप से संबंध बनाता रहा। संबंध बनाने के बाद जब युवती गर्भवती हुई तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। युवक का फोन भी बंद बता रहा है। विडियों के जरियें पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज