Fastblitz 24

दिल्ली की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

जौनपुर। दिल्ली में हुई घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नगर के कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया।

दिल्ली में घटित ब्लास्ट की घटना को देखते हुए मंगलवार के दिन पुलिस अधीक्षक नगर के कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर उन्होंने शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने वहां पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए गश्त व चेकिंग में कोई शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम एवं एसओसी टीम को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनानेए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करने व जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य से अपील की है कि वे शांति एवं कानून.व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारीगणध्कर्मचारीगण सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज