जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर और राजस्व की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि राज्यकर की वसूली निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम है।

इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित मॉनिटरिंग करते हुए विभागवार प्रगति की समीक्षा की जाए और जहां भी कमी हो, उसे तत्काल दूर किया जाए।


Author: fastblitz24



