Fastblitz 24

पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल का किया निरीक्षण.

 

जौनपुर। मंगलवार के दिन पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के निस्तारण व तकनीकी उपकरणों के सुचारू उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए त्वरित कार्यवाही करने, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन में साइबर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साइबर सेल में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ.सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख.रखाव एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज