Fastblitz 24

चाकू से गोदकर युवक की हत्या से मचा हड़कंप, गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात

 

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में चाकुओं से गोद कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में पहुंच गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जमुनीपुर गांव निवासी शुभम शुक्ला उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र राजेश कुमार शुक्ला घर के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे वहीं पर मौजूद था।

लगभग 1 घंटे बाद कुछ बच्चों ने आकर उनके घर सूचना दिया कि शुभम शुक्ला गांव में स्थित एक पोखरे के पास खून से लतपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भागते हुए वहां पहुंचे। परिजनों ने देखा कि एक चाकू सीने के बीचो.बीच पेट में लगा हुआ है और दूसरा चाकू नाभि के पास लगा हुआ है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल पड़े  शुभम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से चिकित्सकों बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला अस्पताल जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों का मानना है कि घटना प्रेम प्रसंग में घटित हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहां भेज दिया है वहीं गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है। जनपद में लगातार हत्या समेत आदि घटनाएं तेजी से बढ़ रही है ऐसा लगता है कि इस जनपद में जंगल राज कायम हो चुका है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज