Fastblitz 24

चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते 20 फरवरी को थाना गौराबादशाहपुर बगथरी निवासी प्रेमनाथ यादव पुत्र स्व0 पुजारी यादव ने थाने में आकर एक प्रार्थना पत्र देते हुए चोरों पर अपनी पत्नी की सोने की चैन चोरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस टीम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे अण्डर पास गोपालपुर मोड के पास से अमन यादव पुत्र लाल शाहब यादव, शिवा यादव पुत्र रामभवन यादव और विनित दुबे पुत्र उमाकान्त दुबे को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज