Fastblitz 24

अलीगढ़ एसडीएम की गाड़ी पर ग्रामीणों ने किया पथराव

 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में ग्रामीणों ने अतरौली एसडीएम की गाड़ी पर ईट पत्थरों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के पथराव से एसडीएम की गाड़ी के शीशे टूट गए। ग्रामीणों की भीड़ का गुस्सा देखकर एसडीएम घबरा कर अपनी जान बचाने को गाड़ी छोड़कर भागे। पथराव के बीच एसडीएम और उनका ड्राइवर गाड़ी से उतरकर पैदल भागे और एक किलोमीटर दूर महुआखेड़ा थाने पहुंचे।

ग्रामीणों के किए गए पथराव के बीच एसडीएम का गनर गाड़ी में फंस गया। भीड़ ने एसडीएम के गनर की जमकर पिटाई कर दी। वहीं कुछ लोगों ने गनर को भीड़ से बचाया। घटना की जानकारी मिलने पर 4 थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने लाठी फटकार कर लोगों को दौड़ा दिया। घटना की जानकारी होने पर अलीगढ़ SSP नीरज जादौन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना महुआखेड़ा क्षेत्र कयामपुर के लोग नगर निगम की कार्रवाई से नाराज थे। बुधवार की शाम करीब चार बजे एसडीएम कोल महिमा राजपूत व नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने पहुंची थीं। गाटा संख्या 328 में 1730 मीटर पर लोगों ने दीवार बना रखी थी। जैसे ही नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। जेसीबी से दीवार को गिरा दिया गया। तभी 30 से 40 की संख्या में महिलाएं और उनके साथ अन्य पुरुष काफी संख्या में अतिक्रमण का विरोध शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन के आगे लेटने का प्रयास किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज