मानवता की मिसाल: इंतजामिया कमेटी ने पेश किया भाईचारे का उदाहरण, लावारिस शव को दी सम्मानजनक विदाई April 6, 2026
जौनपुर: निषाद राज-महर्षि कश्यप जयंती पर एकजुट हुए निषाद कार्यकर्ता, समरसता का दिया संदेश April 5, 2026
350 छात्रों का भविष्य अधर में, अधूरे परिणाम से नाराज़ बीएससी छात्र सड़कों पर टीडी कॉलेज के छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति दफ्तर के बाहर हंगामा जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को टीडी कॉलेज, जौनपुर के बीएससी तृतीय वर्ष पांचवें सेमेस्टर के करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अधूरे तथा त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों का आरोप है कि सत्र 2025-26 के बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में गंभीर खामियां हैं। जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विज्ञान विषयों में करीब 350 विद्यार्थियों का परिणाम या तो अपूर्ण है या त्रुटिपूर्ण बताया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हुए। धरने के दौरान छात्रों ने कुलपति कार्यालय के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दी और तोड़ने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर और डॉ. प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र परीक्षा परिणाम पूर्ण करने तथा कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही थी और नारेबाजी तेज होती गई। देर शाम छात्रों को यह आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त किया और वापस लौट गए। April 5, 2026
आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली नई स्वास्थ्य सुविधा, April 4, 2026
अराजक तत्वों की कायराना करतूत: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहनाई खाकी टोपी व भगवा गमछा, लोगों में फूटा भारी आक्रोश May 25, 2026
अराजक तत्वों की कायराना करतूत: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहनाई खाकी टोपी व भगवा गमछा, लोगों में फूटा भारी आक्रोश
अराजक तत्वों की कायराना करतूत: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहनाई खाकी टोपी व भगवा गमछा, लोगों में फूटा भारी आक्रोश May 25, 2026
अराजक तत्वों की कायराना करतूत: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहनाई खाकी टोपी व भगवा गमछा, लोगों में फूटा भारी आक्रोश